यह लोग मानते हैं, कि उनकी शैली को समय के साथ अपडेट होना चाहिए। नवीन फैशन के लिए हमेशा सीमाओं को तोड़कर खुद को एक ट्रेंड सेटर के रूप में स्थापित करना पसंद करते हैं।

personality

कुंभ राशि का पुरुष स्वभाव से दृढ़ निश्चयी और बलवान होता है। हमेशा सत्य की तलाश करता है, और अपने आस-पास होने वाली हर चीज को जानने की तीव्र इच्छा रखता है।

यह हमेशा मल्टी टास्किंग होते है, तथा खुद को हमेशा व्यस्त रखना पसंद करते हैं। कुंभ राशि में जन्मे पुरुष महान कल्पना शक्ति वाले होते हैं।

पुरुष में कला और मशीनों के प्रति  विशेष झुकाव रखते है। साइंस, गैजेट्स, कंप्यूटर, प्रदर्शन कला, संगीत का उनके जीवन में बहुत महत्व होता है।

यह पुरुष चौड़े कंधों और कूल्हों के साथ बड़े आकार वाले होते हैं। उनकी लम्बाई भले छोटी हो या ऊँची इसके बावजूद उनके अन्य अंग उनके शरीर के बाकी हिस्सों के अनुपात में होते हैं।

physique

पुरुषों में पतले शरीर के साथ सुंदर नैन नख्श वाली सभी विशेषताएं होती हैं। आमतौर पर एक कुम्भ राशि का पुरुष झुकी हुई मुद्रा और सिर का हल्का सा एक तरफ गर्दन को झुका कर रखना पसंद करता है।

Dresses

यह अपने सशक्त व्यक्तित्व को दिखाने से नहीं डरते। कुंभ राशि के पुरुष प्रिंटेड शर्ट का चयन करके अपनी व्यक्तिगत शैली को प्रदर्शित करने में भी सबसे आगे होते हैं।

कई कुंभ राशि पुरुष उप-समूहों के लिए कपड़े पहनते हैं, उदाहरण के लिए, बाइकर समूह, स्कूटर समूह, धार्मिक समूह, समूह जहां वे काम करते हैं।

Accessories

कुंभ राशि का व्यक्ति अत्यधिक बौद्धिक प्रवृति का होता है। उसे किताबें, विज्ञान, भविष्य, नवीन विचार और तकनीक से सम्बंधित चीज़े पसंद होती है।

वहीँ अगर हम कुम्भ राशि के पुरुषों के लिए ज्वेलरी की बात करें, तो इनकी राशि के अनुसार इनके लिए गार्नेट, नीलम और जैस्पर स्टोन अत्यंत लाभदायक रहते हैं।

Hair styles

एक कुम्भ राशि पुरुष को अपने केशों की सज्जा के लिए हमेशा नाई या हेयर स्टाइलिस्ट से परामर्श लेते रहना चाहिए। जो आपकी अनूठी पसंद को समझते हुए आपके बालों का स्टाइल निर्धारित कर सके।

Footwear

कुम्भ राशि के पुरुष हमेशा अवसर के अनुसार ही जूते पहनना पसंद करते हैं। जैसे ऑफिस के लिए चमड़े के जूते और घूमने फिरने या खेलकूद के लिए स्पोर्ट्स शूज इनकी पहली पसंद होते हैं।