अपने सांसारिक, समझदार स्वभाव के अनुरूप, मकर राशि के पुरुषों की अलमारी में गहरे हरे और भूरे रंग के पृथ्वी तत्व के रंगों के वस्त्र और सामान देखने को मिलते हैं।

यह लोग अपने घर या कपड़ों के लिए जो कुछ भी खरीदते है, वह पूरी तरह यथार्थवादी होता है। अनावश्यक, अव्यवहारिक वस्तुओं पर पैसा खर्च नहीं करते हैं।

Personality

वे अपनी भावनात्मक और वित्तीय सुरक्षा के लिए बहुत सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हैं, और किसी का भी अपने इस क्षेत्र में दखल करना पसंद नहीं करते।

चूंकि वे इतनी सावधानी से अपने भावनात्मक पहलु की रक्षा करते हैं, कि लोगों को उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ने में बहुत मुश्किल होती है।

Physique

ऐसा लगता है, कि इनका चेहरा और शरीर किसी ने पूरी तरह तराश कर बनाया है। इनकी ऑंखें इनके स्वभाव और व्यक्तित्व की गंभीरता को दर्शाने में पूरी तरह सक्षम होती हैं।

उनकी भौंहों और छाती पर घने बाल होते हैं। आमतौर पर मकर राशि के पुरुषों का सिर बड़ा और बड़े दांत होते हैं, जो कभी-कभी होठों के बाहर निकलते हैं।

Dresses

इस पुरुष के लिए क्लासिक सूट औपचारिक मीटिंग के लिए पूरी तरह सटीक रहता है। इनको पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से सिले वस्त्र पहनना पसंद होता है।

यदि किसी को यह देखना हो की शरीर की फिटिंग के अनुरूप शर्ट किस तरह पहनना चाहिए। यह मकर राशि पुरुष से बेहतर कोई नहीं दिखा सकता।

एक मकर राशि पुरुष की पैंट क्लासिक रंग की होनी चाहिए। पैर में पूरी तरह से फिट होनी चाहिए, और जांघ पर ज्यादा ढीली न हो।

Accessories

यदि आप किसी मकर राशि पुरुष को तोहफा देने के बारे में सोच रहे हैं, तो तकनीकी गैजेट्स से बढ़कर इनके लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता है। एक मकर राशि पुरुष  तकनीक और गैजेट्स से प्यार करता है।

मकर राशि का पुरुष आभूषणों को पहनना पसंद करता है। पुरुषों के लिए मुख्य भाग्यशाली रत्न गार्नेट या नीलम होता है। इन रत्नो से बने ब्रेस्लेट या पेन्डेन्ट पहनने से इनको लाभ मिलता है।

Hair styles

मकर राशि के पुरुषों के लिए बालों का एक व्यावहारिक कट में कटा होना आवश्यक होता हैं, जो फैशनेबल और देखभाल करने में आसान भी होता है।

Footwear

इन्हे साफ सुथरे जूते पहनना पसंद होता है। लेकिन उनको यह काम खुद करना पसंद नहीं होता है। इसके लिए वह हमेशा ऐसे उत्पाद खरीदना पसंद करते हैं, जो आसानी से उनका यह काम कर दें।

जूते की एक नई जोड़ी को पहनने से पहले एक चमड़े की सुरक्षा और आयु बढ़ाने वाले उत्पाद या पोलिश का प्रयोग करना इनको पसंद होता है।