भारतीय त्योहारों में सबसे बड़ा हिन्दू उत्सव दिवाली है। कहने के लिए यह त्यौहार हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों का त्यौहार कहलाता है, किन्तु असलियत में पूरा भारत इस उत्सव को मनाता है।

दिवाली, या दीपावली का त्योहार सबसे बड़े भारतीय त्योहारों में से एक है तथा भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी एक प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

दिवाली, या दीपावली का त्योहार सबसे बड़े भारतीय त्योहारों में से एक है तथा भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी एक प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

“दिवाली ” संस्कृत के शब्द “दीपावली” का एक रूपांतरण है जिसका अर्थ है “दीपों की एक सतत रेखा”  जिसमें  ‘दीप’ का अर्थ है “प्रकाश”, तथा  ‘अवली’ का अर्थ है “एक सतत रेखा”।

हिंदुओं मान्यता में विश्वास करने वालों के लिए यह त्योहार न केवल आनंद मनाने का समय है, बल्कि भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी जैसे हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले देवताओं की पूजा करने का भी समय होता है।

किसी भी त्यौहार को मनाने की शुरुआत के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। वैसे ही भारत में दीपावली का त्यौहार मनाने के पीछे भी कुछ कारण एवं कहानियां जुड़ी है।

हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों द्वारा रौशनी का त्यौहार दीवाली मनाने का सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण कारण रामायण में उल्लेखित भगवान राम की लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्ति उपरांत अयोध्या वापसी है।

अपने निर्वासन को समाप्त करने के उपरांत पांडव जब 12 साल बाद हस्तिनापुर वापस लौटे तो समस्त नगर वासियों ने सारे नगर को दीपमालाओं द्वारा सजाया गया। मान्यता अनुसार तभी से दिवाली का त्यौहार शुरू हुआ।

एक अन्य लोकप्रिय हिन्दू कथा के अनुसार, माना जाता है, कि समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। दिवाली की रात माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपने वर के रूप में चुना था।

दिवाली के त्यौहार का मतलब है, अपने घर को रोशनी एवं  रंगों में सजाना, अपने परिवार और दोस्तों को दिवाली कार्ड देना, अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना तथा उनके  साथ में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना।

दिवाली क्योंकि रौशनी का त्यौहार है इसलिए इसकी कल्पना रौशनी के बिना कोई नहीं कर सकता है। इसलिए इस त्यौहार पर कई दिन पहले विशेष  रूप से धनतेरस के दिन से लोग अपने घरों को रोशनी से सजाते है।

सभी लोग मिलकर एक दुसरे के साथ विशेष रूप से बच्चे पटाखे फोड़ते हैं तथा बड़े अपने से छोटों को उपहार देते हैं।